News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: नव निर्मित सोमनाथ शिव मंदिर का सांसद ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया शायं लोकार्पण

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 28, 2024  |  10:39 AM

146 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: नव निर्मित सोमनाथ शिव मंदिर का सांसद ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया शायं लोकार्पण WhatsApp

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना परिसर में जन सहयोग से बना नव निर्मित सोमनाथ शिव मंदिर का सांसद विजय कुमार दुबे कुशीनगर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शायं लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गौड़,हाटा विधायक मोहन वर्मा, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी सी ओ कसया कुंदन सिंह सीओ खड्डा उमेश चन्द भट्ट मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने जलाभिषेक किया।

आपके लिए और..- चोरी के पांच बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, पिकअप समेत...

थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार के अथक प्रयास से थाना परिसर में बना भव्य बना शिव मंदिर का निर्माण कराया गया है। शनिवार को शांय उक्त बना शिव मंदिर का मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने सावन मास में विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के उपरांत लोकार्पण किया। लोकार्पण के उपरांत श्री कुशीनगर सांसद श्री दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि थाना परिसर में मंदिर के निर्माण हो जाने से पुलिस कर्मियों व अन्य लोगों को पूजा पाठ व धार्मिक कार्य करने में आसानी होगी। थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार के इस पुनीत कार्य को सांसद व अन्य सभी अतिथियों ने खूब सराहा। लोकार्पण कार्यक्रम के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने अपनी गीतों से समाबांध दिया। इस मौके पर सभी अतिथियों को एडिशनल एसपी, सीओ व थानाध्यक्ष ने बुके व स्मृति चिन्ह भेंट किया। अन्त में लोकार्पण में आये सभी अतिथियों का थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने आये हुए सभी अतिथियों को आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हरे कृष्ण पाण्डेय ने किया।

लोकार्पण के दौरान एडिशनल एसपी रितेश कुमार सिंह, एडिशनल एसपी दक्षिणी अभिनव त्यागी, सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह, सी ओ खड्डा पूर्व चेयरमैन विजय खेतान, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश उपाध्याय, भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनंद मिश्रा जिला महामंत्री रामगोपाल गुप्ता, मोतीचक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह, चेयरमैन मथौली नवरंग सिंह,अजय गोविंद राव उर्फ शिशु, सांसद प्रतिनिधि रामानुज मिश्र, अनिल पांडेय, राधेश्याम पासवान मणिचंद्र वर्मा, प्रधान अलाउद्दीन, मुन्ना अंसारी, धर्मराज सिंह, संतोष सिंह, हरे कृष्ण पांडेय, बुन्देल पाण्डेय एस आई सूर्यभान यादव, शैलेष यादव, विजय सिंह, चौकी इंचार्ज दीपक सिंह, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार,राजू सिंह, रहमान, संजय सिंह मुन्ना, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर-एसडीएम
18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर-एसडीएम

विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसडीएम संतराज सिंह बघेल की हुई बैठक…

कांग्रेस नेता लालबाबू कन्नौजिया किए गए हाउस अरेस्ट
कांग्रेस नेता लालबाबू कन्नौजिया किए गए हाउस अरेस्ट

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने…

चोरी के पांच बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, पिकअप समेत एक गिरफ्तार
चोरी के पांच बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, पिकअप समेत एक गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की पांच बोटा सागौन की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking