News Addaa WhatsApp Group

Kaptanganj News/कप्तानगंज: हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 97वीं जयंती

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 25, 2021  |  6:05 PM

649 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kaptanganj News/कप्तानगंज: हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 97वीं जयंती
  • कार्यकर्ताओं ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अठावले के जन्मदिन पर की लंबी उम्र का कामना

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय तहसील अंतर्गत कप्तानगंज रामकोला रोड स्थित रिपब्लिकन पार्टी कार्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले के जन्मदिन पर विधानसभा रामकोला के प्रभारी राज नारायण ने केक काटकर कार्यकर्ताओं के साथ हर्षोउल्लास के साथ मनाया एवं अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि तथा श्रद्धांजलि अर्पित किया। भारतीय राजनीति के राष्ट्रीय नेता प्रखर राजनीतीज्ञ निःस्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता जन संघ के संस्थापक सदस्य सशक्त वक्ता,कवि,साहित्यकार, पत्रकार व बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयन्ती धूमधाम के साथ मनाई गयी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री के 97वी जयन्ती पर रिपब्लिकन पार्टी के नेता राज नरायन ने कहा कि हमारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करके उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ लड़ेगी।कार्यकर्ता इसके लिए लगे रहे और गांव गांव सम्पर्क करें एवं सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यो को जनता के बीच मे बताने का कार्य करें।वही रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम दास अठावले के लंबी उम्र की कामना किया और उनके नीतियों को कार्यकर्ताओं के बीच मे रखा।

आज की हॉट खबर- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पटहेरवा...

इस अवसर पर सोनू शर्मा,हैपी मधेशिया, अच्चेलाल,वशिष्ठ शर्मा, आशुतोष पटेल,चंदन गुप्ता,विनय शर्मा,पप्पू पाण्डेय,राजन मधेशिया, पवन यादव,नीतीश पटेल,राकेश भारती, मुहम्मद तारिक खान, आदि तमाम लोग मौजुद रहे।

संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जिले की पटहेरवा पुलिस को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता…

सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश
सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश

कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न…

‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking