News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kaptanganj News/कप्तानगंज: अपर आयुक्त ने जिला पंचायत द्वारा कराए गए कार्य का किया जांच।

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 13, 2021  |  10:20 PM

1,163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kaptanganj News/कप्तानगंज: अपर आयुक्त ने जिला पंचायत द्वारा कराए गए कार्य का किया जांच। WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय विकास खंड के विभिन्न ग्राम सभा में जिला पंचायत द्वारा वर्ष 2018 में कराए गए विकास कार्यों की जांच मंडलायुक्त गोरखपुर के निर्देश पर अपर आयुक्त न्यायिक विंध्यवासिनी राय व सिंचाई विभाग बाढ़ खण्ड दो अधिशासी अभियंता रूपेश खरे की टीम ने किया जिससे विभाग में खलबली मच गया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

कप्तानगंज विकासखंड के ग्राम सभा अमडीहा निवासी मास्टर राधेश्याम सिंह ने मुख्य सचिव लखनऊ को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर समूचे कुशीनगर जनपद में वर्ष 2018 से जिला पंचायत द्वारा कराये गये विकास कार्यों के जांच की मांग की थी। जिस पर मुख्य सचिव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गोरखपुर मंडल आयुक्त को जांच का निर्देश दिया था। जिसके तहत सितंबर माह में टीएसी जांच टीम ने पारदर्शिता के तहत जांच कर शासन को कार्यवाही के लिए रिपोर्ट किया था कार्यवाही की जद में आए लोगों ने उक्त जांच को पुनः कराने के लिए मंडलायुक्त गोरखपुर को प्रार्थना पत्र दिया था।

जिस के क्रम में मंडलायुक्त ने अपर आयुक्त न्यायिक विंध्यवासिनी राय के साथ डिप्टी डायरेक्टर पंचायत गोरखपुर मंडल समरेंद्र यादव की टीम को मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट मांगा था।

जिसके तहत सोमवार को अपार आयुक्त न्यायिक गोरखपुर विंध्यवासिनी राय व सिचाई विभाग बाढ़ खण्ड दो अधिशासी अभियंता रूपेश खरे व डिप्टी डायरेक्टर पंचायत गोरखपुर समरेंद्र यादव की टीम ने कप्तानगंज विकासखंड के ग्रामसभा सोहनी व भडसर में पहुंच जिला पंचायत द्वारा कराए गए इंटरलॉकिंग सड़क की गुणवत्ता की जांच की।

इस संबंध में अपर आयुक्त न्यायिक विंध्यवासिनी राय ने बताया कि मंडल आयुक्त महोदय के निर्देश पर उक्त सड़कों की जांच की गई है गुणवत्ता की रिपोर्ट भेजी जाएगी।

इस दौरान ग्राम प्रधान पंचम सिंह जे.ई. उपेंद्र कुमार सिंह सुनील सिंह बेद प्रकाश जिला पंचायत विभाग गोरखपुर मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking