कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा खोटही के प्रधान सहित ग्रामीणों ने लेखपाल पर भ्रष्टाचार,रिश्वत में लिप्त तथा विकास कार्यों में सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कुशीनगर के लिखित पत्र में लेखपाल के स्थान्तरण करने को लेकर प्रधान ने पंचायत भवन पर धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल भी करने चेतावनी दी।
मालूम हो कि तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा खोटही के ग्राम प्रधान रामदेव प्रसाद ने अपने ही ग्राम सभा के हल्का लेखपाल पर भ्रष्टाचार में लिप्त विकास कार्यो में सहयोग न करना पैमाइस के नाम पर रिश्वत लेने जैसे आदि कार्यो से असंतुष्ट प्रधान व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को रजिस्टड पत्र के माध्यम से उक्त लेखपाल को अविलम्ब स्थानातरण की मांग करते हुए स्थानातरण होने की दशा में पंचायत भवन पर धरना प्रदर्शन व भुख हड़ताल करने की चेतावनी दी।
उक्त प्रार्थना पत्र में राम चन्दर, आशा, हसीवन निशा , राजेश पटेल,अशोक मद्धेशिया, विनोद आदि ने हस्ताक्षर की है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…