News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kaptanganj News/कप्तानगंज: जेपी इण्टर कालेज के छात्र नवनीत पाण्डेय ने आई आई टी की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढाया मान

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 12, 2022  |  7:39 PM

660 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kaptanganj News/कप्तानगंज: जेपी इण्टर कालेज के छात्र नवनीत पाण्डेय ने आई आई टी की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढाया मान WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर।कस्बे में स्थित जे.पी.इण्टर कालेज के छात्र नवनीत पाण्डेय ने प्रतिष्ठित आई आई टी की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर अपना तथा अपने गुरूजनों का मान बढ़ाया है।नवनीत के पिता प्रेम नारायण पाण्डेय पेशे से संगीत के शिक्षक हैं और जेपी इण्टर कालेज कप्तानगंज में ही संगीत की शिक्षा दे रहें हैं।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

नवनीत पाण्डेय की माँ रम्भा देवी बेटे की उपलब्धि पर गर्व करते हुए कहतीं हैं कि नवनीत शुरू से ही परिश्रमी रहा है इण्टरमीडिएट की परीक्षा में नवनीत जनपद कुशीनगर में तीसरे पायदान पर थे।नवनीत पाण्डेय ने कक्षा एक से इण्टर तक की पढाई जेपी इण्टरमीडिएट कालेज कप्तानगंज से की है।इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने कहा कि परिश्रम और लगन से ही विद्यार्थी अपने हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।रामकोला विधानसभा के विधायक विनय प्रकाश गोंड ने भी नवनीत पाण्डेय को शुभकामनायें प्रेषित की हैं।नवनीत पाण्डेय को इस बेमिसाल उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद और शिक्षकों द्वारा प्रार्थना सभा के अवसर पर सम्मानित किया गया।इस अवसर बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

एडवोकेट जयराज सिंह,विश्वंभर प्रसाद,सगीर अहमद,चन्दन कुमार गोंड,केएन शर्मा,रामदरश शर्मा,रणजीत सिंह,ईश्वरचंद,विनोद यादव,अखिलेश सिंह,रन्तिदेव सिंह,विनोद यादव,पीएन गुप्ता,विन्देश्वरी मल्ल,राधेश्याम कुशवाहा,अफरोज अहमद,मुकेश कुमार,प्रसाद गन्ता,ईन्द्रेश,बेचु प्रसाद,आजाद प्रसाद,उदयभान सिंह ने बधाई दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking