News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kaptanganj News/कप्तानगंज: हरिशंकर लेखपाल संघ के अध्यक्ष व राहुल सिंह बने मंत्री

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 4, 2022  |  9:20 PM

1,119 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kaptanganj News/कप्तानगंज: हरिशंकर लेखपाल संघ के अध्यक्ष व राहुल सिंह बने मंत्री

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई कप्तानगंज के संगठन का चुनाव अधिकारी राधेश्याम सिंह तहसील अध्यक्ष कसया, संजय कुमार पाल जिला उप मंत्री,उष्मान गनी व शिवांगी मिश्रा की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद उम्मीदवार रहे अनिल तिवारी को 13 मत तथा हरीशंकर कुशवाहा को 30 मत मिला। जिससे 17 मत अधिक पाकर विजयी होकर हरिशंकर कुशवाहा अध्यक्ष पद पर विजयी रहे।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

वहीं बरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिलीप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र गौतम,तहसील मंत्री राहुल कुमार सिंह,उप मंत्री मदन गोपाल भारती, कोषाध्यक्ष माधव गुप्ता,ऑडिटर संगम प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित किए गए। आगे नवनियुक्त अध्यक्ष हरिशंकर कुशवाहा ने कहा कि लेखपाल भाइयों ने जो जिम्मेदारियों दी है। उस पर खरा उतरूंगा, किसी भी लेखपाल के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा संगठन की मजबूती को लेकर विशेष जोर दिया जाएगा।

इस दौरान मारकण्डेय गुप्ता शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव मुकुटबिहारी,ओम प्रकाश पांडेय, राहुल दीक्षित,रामायण प्रसाद,आशुतोष कुमार,विचित्र मणि त्रिपाठी, रामाज्ञा प्रसाद, तहसील के लेखपाल गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking