Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

कप्तानगंज: होली की पूर्व संध्या महामूर्ख व हास्य कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

Farendra Pandey
Reported By: Farendra Pandey
Mar 18, 2022, 3:51 PM IST • अब तक 1.6K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर पंचायत में रात्रि मंगल बाजार में होली की पूर्व संध्या पर एक भव्य महामूर्ख व हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ जो देर रात तक श्रोता ठहाका लगाते रहे।

गुरूवार को हास्य कवि बादशाह प्रेमी की रचना गीत कविता चुटकुला से दर्शक खूब लोटपोट हुए वहीं जानेमाने हास्य कवि मुन्ना मवाली की रचना पर खूब वाहवाही हुई। हास्य समाचार बुलेटिन बेचू.बीए.ने सुनाया। श्रोता खूब आनन्द लिए। इसके अलावा विनोद गुप्ता,अमृत तिवारी,नियामत अली,कन्हैया लाल करुण दिनेश यादव आदि ने भी होली पर आपनी रचना प्रस्तुत किया।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरि व संचालन इन्द्रजीत गुप्त ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन गोविंद राव रहे। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद अग्रहरि, जय प्रकाश उपाध्याय, ब्रह्माशंकर चौधरी, दीपू केजरीवाल, प्रमोद सर्राफ सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अंत में मुख्य अतिथि मदनगोविन्द राव व आयोजक शिवशंकर अग्रहरि ने होली की शुभकामना दिया व सभी का आभार व्यक्त किया।

Farendra Pandey

तहसील प्रभारी कप्तानगंज, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #कप्तानगंज
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi