News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय के मेघावी बच्चों को किया गया प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित

Farendra Pandey

Reported By:

Nov 13, 2022  |  8:05 AM

812 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय के मेघावी बच्चों को किया गया प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित

कप्तानगंज/कुशीनगर।  स्थानीय कस्बे के हालमार्क वर्ल्ड स्कुल के स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय के मेघावी बच्चों को प़माण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसको पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वही विद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसको देख अभिवावक झुम उठे।

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

शनिवार को स्कूल परिसर मे आयोजित स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि राज्य निगम चीनी मील के प्रबंधक अरविंद कुमार रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के प़तिमा पर दिप प्रज्वलित कर किया गया।

 इसके बाद विद्यालय की  छात्रा कुमारी सिमरन,सृष्टि, कृतिका द्वारा स्वागत गीत मेरे दर पे आये अतिथि स्वागतम स्वागतम प्रस्तुत किया। इसके बाद कक्षा 4 के छात्र अखिलेश निखिल विकास आयुष्मान द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया जिसको सुन सभी अभिवावक झुम उठे।                                        

इस दौरान छात्रों को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि राज्य निगम चीनी मील पिपराइच के प्रबंधक अरविन्द कुमार ने कहा आज के युग में तकनीकी शिक्षा अति आवश्यक है शिक्षा के माध्यम से कोई भी मुकाम पाया जा सकता है क्योंकि शिक्षा सबसे बडा धन है इससे बडा दुनिया मे कुछ नही हमे उच्च शिक्षा के साथ साथ तकनीकी शिक्षा को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।

 आज सरकार शिक्षा को बढाने के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं को चलाकर छात्रों को आगे बढाने का काम कर रही है जो एक मिशाल है।             

वही बीते सत्र स्कूल में अच्छी उपस्थिति व पढाई में अच्छा अंक पाने वाले छात्र मानस तिवारी आशिब खान,रूपेश पाल, नितेश गोड़,युवराज सिंह आदि को मुख्य अतिथि द्वारा प़माण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

 कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यालय की डायरेक्टर मोनिका खट्टर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी आगन्तुकों का आभार चेयरमैन मनोहर लाल ने आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य राधिका केजरीवाल ने किया।

इस दौरान दीपक सिंधी, राजू यादव,प्रदीप केजरीवाल, वैजनाथ साहनी, पवन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा

कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…

फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार
पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार

कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking