Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

कप्तानगंज: अज्ञात वाहन की ठोकर से एक की मौत, एक घायल रेफर

Farendra Pandey
Reported By: Farendra Pandey
Oct 29, 2023, 8:03 AM IST • अब तक 357 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना अन्तर्गत नगर पंचायत मथौली बाजार वार्ड नंबर 16 लोहेपार चौराहे पर रात लगभग आठ बजे एक अज्ञात वाहन के की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवक को सीएचसी मथौली पर लायें 

जहां डाक्टरों ने देवा पुत्र स्व0 रामनाथ को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंगद पुत्र सुदर्शन नगर पंचायत कप्तानगंज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Advertisement

शनिवार को नगर पंचायत कप्तानगंज वार्ड नंबर 14 हरिहर नाथ उत्तरी निवासी देवा चौहान पुत्र स्व0 रामनाथ चौहान उम्र 40 वर्ष,व अंगद चौहान पुत्र सुदर्शन चौहान उम्र 27 वर्ष पंचायत कप्तानगंज एक मोटर साइकिल से हाटा से घर आ रहे थे कि नगर पंचायत मथौली बाजार वार्ड नंबर 16 लोहेपार चौराहे पर पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रही अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे देवा चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। तथा एक व्यक्ति अंगद पुत्र सुदर्शन गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना अपने हमराहियों के साथ चौकी इंचार्ज मथौली संतोष कुमार सिंह पहुंचे कर शव कोई कब्जे में लेकर शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दिया,तथा अग्रि कार्यवाही शुरू कर दी।

Farendra Pandey

तहसील प्रभारी कप्तानगंज, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi