News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: पंचायत भवन के कब्जाधारी से क्षतिपूर्ति वसूलने का आदेश

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 4, 2022  |  10:12 AM

840 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: पंचायत भवन के कब्जाधारी से क्षतिपूर्ति वसूलने का आदेश WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर । पडरौना क्षेत्र के सुगही गांव स्थित पंचायत भवन पर हुए कब्जे को लेकर तहसीलदार सदर सुमित कुमार सिंह ने बेदखल करने का आदेश दिया है। तहसीलदार श्री सिंह ने कब्जा धारी से 27 हजार 7 सौ 20 रुपए की क्षतिपूर्ति वसूलने का भी आदेश दिया है। 

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

 ग्राम पंचायत के लोगों द्वारा तहसीलदार कोर्ट में वाद दाखिल कर बताया गया कि गांव स्थित आराजी संख्या 323 में 0.008 हेक्टेयर पंचायत भवन की जमीन है जिस पर गांव के ही रामाशंकर सिंह ने टीनशेड व पक्का दीवाल तथा मकान बनवाकर कब्जा कर रखा है।अनाधिकृत कब्जे से सरकारी संपत्ति को भारी क्षति पहुंच रही है।पंचायत घर की जमीन से कब्जा बेदखल कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। कोर्ट ने गंभीरता से मामले को संज्ञान में लेते हुए शिकायत कर्ता तथा आरोपित पक्ष को सम्मन जारी कर अपना- अपना पक्ष रखने को कहा।ग्राम पंचायत के विष्णु प्रताप सिंह व अभिषेक सिंह सहित आदि शिकायत कर्तागण द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य तथा दोनों पक्षों के तर्को को सुनने के बाद कोर्ट ने लेखपाल और कानूनगो से रिपोर्ट मांगी।

प्रस्तुत रिपोर्ट को देखते हुए आरोपित पक्ष से साक्ष्य मांगा जिस पर कब्जाधारी कोई साक्ष्य नहीं दे सके।जिसके बाद कोर्ट ने कब्जाधारी रामाशंकर को पंचायत घर से बेदखल करने तथा उन पर सताइस हजार सात सौ बीस रूपये क्षतिपूर्ति वसूलने का आदेश दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking