News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: प्रधानमंत्री ने वर्चुअली एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल का किया लोकार्पण

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 12, 2024  |  6:56 PM

177 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: प्रधानमंत्री ने वर्चुअली एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल का किया लोकार्पण WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रेल परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के क्रम में कप्तानगंज जंक्शन पर मंगलवार को एक स्टेशन एक उत्पाद का लोकार्पण प्रधानमंत्री द्वारा विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बटन दबाकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं रेव कर्मी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

इसी क्रम में अपने संबोधन में सांसद श्री दूबे ने कहा कि एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत कप्तानगंज जंक्शन पर केले से उत्पादित ड्रैगन फुट का स्टाल लगाया गया जिसे यात्रियों को स्टेशन पर पोषक आहार उपलब्ध होगा। रेल मंत्रालय ने भारत सरकार के लोकल फार वोकल दृष्टिकोण को बढ़ावा देने स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार प्रदान करने रोजगार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना शुरू की है।

इसके उपरांत क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि इस योजना से देशभर के रेलवे स्टेशनों पर बिक्री आउट लेट के माध्यम से स्थानीय कृषकों कारीगरों कुम्हार,बुनकर , शिल्पकार आदि को आजीविका के बेहतर अवसर प्रदान करना है।

इस अवसर पर जय प्रकाश उपाध्याय, आनन्द मिश्रा, विजय खेतान राम गोपाल गुप्ता,बैजनाथ गुप्ता संतोष जयसवाल,संजय यादव, मुकेश सिंह मणि चंद वर्मा, राधेश्याम पासवान थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार, प्रभारी निरीक्षक समय सिंह,एस आई रंजीत सिंह स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार सहित भाजपा नेता व रेल कर्मी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking