News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 4, 2022  |  6:26 PM

863 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक संसाधन केंद्र पर ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन सोमवार को किया गया, जिसको मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोड़ तथा विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी कल्पना जायसवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बच्चों की रैली ने पूरे नगर में भ्रमण किया तथा  इस दौरान,  स्कूल चलो,आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जायेंगे नारे से शहर गूंजता रहा। रैली के दौरान बच्चों के साथ साथ शिक्षक भी रैली में शामिल रहे।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के बतौर मुख्य अथिति क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं, सरकार द्वारा संचालित सरकारी विद्यालयों में हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है ।आप सभी लोग शत-प्रतिशत नामांकन दाखिल कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए। उपजिलाधिकारी कल्पना जयसवाल ने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि बच्चों को सरकार द्वारा संचालित सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ गुणवत्ता परक शिक्षा सुनिश्चित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ला तथा कार्यक्रम का संचालन विनायतोष शुक्ल ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा श्रावस्ती में स्कूल चलो अभियान के कार्यक्रम के शुभारंभ का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। वहीं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्रा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, राम गोपाल गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, रविंद्र गोंड, मुकुल देव सिंह,विनोद ओझा,शीला मिश्रा,संजय गुप्ता, बलराम चौहान रीता विश्वकर्मा, संजीव गौड़,लेखपाल मारकण्डेय गुप्ता सहित अध्यापक गण व छात्र छात्राएं व शिक्षक गण उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking