News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: सर्विस लेन कचरे व गड्ढों में तब्दील, बढ़ा रही मुसीबत

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 15, 2024  |  6:59 PM

104 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: सर्विस लेन कचरे व गड्ढों में तब्दील, बढ़ा रही मुसीबत

कप्तानगंज/कुशीनगर। अतिवृष्टि तथा ओभर ब्रिज निमार्ण को लेकर कप्तानगंज आने जाने वाले सवारी व राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है सर्विस लेन कचरे व गढ्ढों में इस तरह तब्दील हो गया है कि बाइक और चार पाहिया वाहनों के लिए घंटों घंटों तक जाम का सामना करना पड़ रहा है। इसका प्रमुख कारण ओभर ब्रिज निमार्ण के दौरान दोनों तरफ सही ढंग से सर्विस लेन का निमार्ण न होना है, दुसरी तरफ अति वृष्टि के कारण मवन नाले के पानी के ठहराव बाएं तरफ के सर्विस लेन पर होने के कारण एक तरफ का आवागमन बाधित है।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

जैसे जैसे पानी कम हो रहा है लोगों का आवागमन के कारण सर्विस लेन कचड़े व गढ्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे राहगीर व बाइक सवारियों के कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा‌। ओभर ब्रिज निमार्ण की धीमी प्रक्रिया व सर्विस लेन का उपयुक्त निमार्ण न कराये जाने से आये दिन लोगों को जाम की समस्या से जुझना पड़ता है। बता दें कि एन एच 730 जो महराजगंज, गोरखपुर, जनपद को जोड़ने वाली प्रमुख मार्ग है जिससे अधिकांश लोगों का आवागमन है। वहीं कप्तानगंज जंक्शन से दो रूटों के ट्रेनों का संचालन होने के कारण अक्सर रेलवे फाटक बन्द रहता है जिससे अत्यधिक जाम का सामना करना पड़ता है।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष कप्तानगंज आनंद मिश्रा ने कहा कि जो बाइक सवार एक बार उधर से गुजर गया वह दुबारा एक सप्ताह तक उस रास्ते से आने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पायेंगा।

इस संबंध उप जिलाधिकारी योगेश्वर सिंह से दूरभाष पर बताया कि ओभर ब्रिज निमार्ण के अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का निराकरण कराया जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking