News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लाक प्रमुख ने अंग बस्त्र देकर किया सम्मानित

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 31, 2021  |  8:01 PM

833 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लाक प्रमुख ने अंग बस्त्र देकर किया सम्मानित WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज /कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। ब्लाक सभागार में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह के द्धारा आयोजित कार्यक्रम में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जे.पी शाही व अध्यक्षता कप्तानगंज भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनंद मिश्रा रहे। व संचालन संतोष मद्धेशिया ने किया।

ब्लाक सभागार में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र के नव निर्वाचित जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने कहा पंचायत प्रतिनिधि विकास की धूरी होते हैं। विकास की सभी योजनाएँ इन्हीं से होकर आगे बढ़ती है। भारतीय जनता पार्टी ने इसीलिए पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह ने कहा ब्लाक के सम्मानित प्रतिनिधियों से विचार विमर्श करके योजनाएं बनाई जायेगी। बिना भेदभाव जरूरत मन्दों को योजना का लाभ दिया जायेगा। कार्यक्रम को पूर्व विधायक दीपलाल भारती, भाजपा के बरिष्ठ नेता राम प्रताप सिंह,जय प्रकाश उपाध्याय,विजय खेतान, रामगोपाल गुप्त, घनश्याम गोरखपुरी तथा सुषमा शर्मा आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस दौरान शेषमणि गौड़ एन पी कनौजिया जिला पंचायत सदस्य भोला भारती रामप्रवेश साहनी बैजनाथ गुप्त पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सिंह जय सिंह दिनेश सिंह रत्नेश भारद्वाज ग्राम प्रधान राजकमल आर पी सिंह. पंचम सिंह विरेन्द्र गुप्ता, विजय कन्नौजिया भाजपा नेताओं सहित सरोज पासवान वकील सिंह गौतम सिंह भाजपा कार्यकर्ता सहित सैंकडों लोग मौजूद रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking