News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने मिनटों में बचाई जान

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 21, 2025  |  7:11 PM

578 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने मिनटों में बचाई जान WhatsApp
Responsive image

कसया। कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकदईया में एक युवक ने ससुराल पहुंचकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सूचना पाकर मौके पर , कुछ मिनटों के भीतर पहुंची पुलिस की तत्परता से युवक की जान बचा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकदईया में उत्तर प्रदेश पुलिस के जाबाज जवानों ने आत्महत्या की कोशिश कर रहे युवक की जान बचा लिया। बताया जा रहा है पत्नी के छोड़ देने से युवक काफी आहत और मानसिक स्थिति खो बैठा है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

पुलिस की फुर्ती ने फांसी के फंदे पर लटके युवक की जान बचा लिया। सूचना पाकर मौके पर तत्काल पहुंचे चौकी इंचार्ज कुशीनगर एसआई गौरव शुक्ला व कांस्टेबल राहुल पांडेय मय पुलिस टीम ने युवक की जान बचा लिया।युवक की पहचान थाना तुर्कपट्टी के ग्राम पोखरा टोला कारखाना महुआ निवासी पच्चीस वर्षीय राजन राजभर पुत्र रामनाथ राजभर के रूप में हुई है। पूरी घटना कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर चौकी अंतर्गत ग्राम चकदईया के सार्वजनिक शौचालय के पास की है। पुलिस का थोड़ा सा विलंब युवक को जान पर भारी बन जाता लेकिन चौकी इंचार्ज कुशीनगर एसआई गौरव शुक्ला ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेकर मौके पर पहुंच युवक की जान बचा ली और उसे अस्पताल भेजकर इलाज कराया। जिसकी चहुंओर प्रशंसा व सराहना हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, युवक की पत्नी ने उसे छोड़ दिया है। जिससे युवक काफी आहत और मानसिक स्थिति खो बैठा है।

क्या बोले कुशीनगर चौकी इंचार्ज

इस बाबत चौकी इंचार्ज कुशीनगर एसआई गौरव शुक्ला ने बताया कि भोर में एक युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली थी तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को फांसी के फंदे से उतारकर सकुशल बचा लिया गया है। युवक के इलाज के उपरांत उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया है और परिजनों को देखरेख हेतु कहा गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking