कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 2 मां कोटेश्वरी नगर (करमैनी प्रेमवलिया) में बीते शुक्रवार को शाम 4:00 बजे के विकास पुत्र रामानंद (विशुनपुरा) का नदी में डूबने का आशंका जताया जा रहा है। लापता युवक की तलाश एसडीआरएफ के अथक प्रयास के बाद भी शुक्रवार को भी लापता युवक का पता नही चल सका। एसडीआरएफ की टीम पुनः शनिवार को अथक प्रयास करेगी।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड वासी रामानंद का इकलौता पुत्र विकास जो नहाने के लिए नदी में गया था और देर रात जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान होकर उसे ढूढने लगे जब वह नदी पर पहुंचे तो नदी के किनारे विकास का कपड़ा मिला है। विकास का अभी तक कहीं पता नहीं लग पाया है।
शुक्रवार को लिंक उपजिलाधिकारी कसया पारीतोष मिश्रा,तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह , राजस्व निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ,हल्का लेखपाल अशोक कुमार कन्नौजिया ,उपनिरीक्षक रत्नेश मौर्या,हेड कांस्टेबल योगेश राय सभासद गुड्डू कुशवाहा सहित एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे।एसडीआरएफ की टीम द्वारा अथक प्रयास किया गया लेकिन रात्रि होने की वजह से शुक्रवार को भी शव नही मिला।
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…