कसया। कसया थाना क्षेत्रांतर्गत कुशीनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम चकदेईया के घर के कमरे में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। रविवार देर रात सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रीम विधिक कार्यवाही में जुट गई।
मिली जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी हरिशंकर वर्मा पुत्र रामप्रसाद वर्मा (45) शनिवार शाम को खाना खाकर सोने के लिए गए रविवार रात तक घर का दरवाजा नही खुलने पर आस पास के लोगो को शक हुआ,उधर मृतक का बड़ा लड़का अमन जो बाहर रहता है। पिता के मोबाइल पर बार बार फोन करता था। दो दिन तक फोन नही उठाने पर अपने मित्रो को घर भेजा। दरवाजा अंदर से बंद होने पर वो लोग मकान के पीछे के खिड़की के रास्ते से देखा तो फांसी से लटका हुआ शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दिया गया। कुशीनगर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
इस बाबत कुशीनगर चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…
मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…
हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…