News Addaa WhatsApp Group

कसया: रालोद ने मनाई संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर की जयंती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 14, 2023  |  4:58 PM

425 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: रालोद ने मनाई संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर की जयंती
  • बाबा साहब ने देश को एकता का पाठ पढ़ाया: राम भवन राव
कसया/कुशीनगर। दीवानी न्यायालय के सामने अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रीय लोकदल द्वारा अम्बेडकर जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि रालोद मण्डल अध्यक्ष राम भवन राव ने कहा कि बाबा साहब ने देश को दुनिया का बेहतरीन संविधान दिया और सबको बराबरी का हक दिया। देश को राष्ट्रीय एकता, शांति और नयाय का पाठ पढ़ाया।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भगवान दयाल विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष विनोद प्रताप कुंवर, क्षेत्रीय सचिव एमएस निजामी, एडवोकेट मनोज शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद ने डॉ अम्बेडकर को युग पुरूष बताते हुए संविधान पर आये दिन संकट के प्रति अगाह किया। नपा कुशीनगर की अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रतिमा वर्मा ने कहा कि अम्बेडकर ने सबको हक व अधिकार दिया। रालोद पूर्वी उप्र महासचिव विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर हम स्वच्छ, सुंदर और भेद खुशहाल राष्ट्र का निर्माण करेंगे। हरिकेश कुंवर, अलाऊद्दीन अंसारी, श्रीनाथ यादव, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, विशुनदेव गोंड, सरफराज अहमद, रामप्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

संबंधित खबरें
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में देना वह जीवन भर स्मरण करता है- पं हरेंद्र पाण्डेय
बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में देना वह जीवन भर स्मरण करता है- पं हरेंद्र पाण्डेय

कुशीनगर। बच्चों को बचपन में धर्म का ज्ञान देना वह जीवन भर उसका स्मरण…

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : सांसद
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : सांसद

हाटा कुशीनगर। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि विचारधारा आधारित संगठन ही…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking