News Addaa WhatsApp Group Join करें

गांव के दो प्राथमिक विद्यालयों का दूसरे गांव के विद्यालय में समायोजन पूर्णतः अव्यवहारिक, हुआ विरोध प्रदर्शन

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 2, 2025  |  2:28 PM

242 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गांव के दो प्राथमिक विद्यालयों का दूसरे गांव के विद्यालय में समायोजन पूर्णतः अव्यवहारिक, हुआ विरोध प्रदर्शन WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा विकास खण्ड के जियनपुर गांव का है मामला 

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के विंदवलिया गांव में स्थित दो प्राथमिक विद्यालयों के समायोजन के प्रस्ताव पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि प्रस्तावित समायोजन न केवल भौगोलिक रूप से अव्यवहारिक है, बल्कि छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करेगा।

उत्तर प्रदेश शासन ने कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को समीपवर्ती विद्यालयों में विलय करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में जियनपुर का प्राथमिक विद्यालय को बरवारतनपुर के प्राथमिक विद्यालय भरपटिया में तथा कुट्टी टोला विद्यालय को विंदवलिया प्राथमिक विद्यालय में विलय करने की प्रक्रिया चल रही है।

गांव के पूर्व वीडीसी बीरबल यादव, नितेश, भरत, संजय, रामाकांत, प्रहलाद, धनश्याम , राधेश्याम आदि ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा विभाग का यह निर्णय ज़मीनी हकीकत को दरकिनार कर लिया गया है। गांव के दोनों विद्यालयो की दूरी लगभग एक किलोमीटर है, लेकिन रास्ता बरसात में जलभराव से प्रभावित रहता है और नदी के तट से होकर गुजरता है, जिससे छोटे बच्चों के लिए यह मार्ग अत्यंत असुरक्षित बन जाता है। राजेश ने बताया, “हम बच्चों को इस हालत में भेजने को मजबूर नहीं हो सकते। यह केवल संख्या की बात नहीं है, बच्चों की जान से जुड़ा मामला है। “ग्रामीणों ने मांग की है कि कुट्टी टोला और जियनपुर विद्यालय, जो परस्पर निकट हैं, को आपस में ही विलय किया जाए। उनका मानना है कि इससे बच्चों की संख्या भी बढ़ेगी और पढ़ाई के लिए सुरक्षित व सुलभ रहेगा।

इस संबंध में एबीएसए अमित चौहान का कहना है कि जियरनपुर के गार्जियन एवं बच्चे कुट्टी टोला विद्यालय पर जबकि कुट्टी टोला के बच्चे जियनपुर विद्यालय पर नहीं जाना चाहते, सामंजस्य के अभाव में दूसरे विद्यालय पर मर्ज करने की कवायद चल रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking