News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: मूर्ति विसर्जन में गया युवक अचेतावस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला, चिकित्सक ने किया मृत्यु घोषित

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 14, 2023  |  12:01 PM

152 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मूर्ति विसर्जन में गया युवक अचेतावस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला, चिकित्सक ने किया मृत्यु घोषित WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ बाजार टोला निवासी हैं 24 वर्षीय मृतक युवक मिथिलेश गुप्ता
  • डीजे वाली ट्रेक्टर- ट्राली पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलकर गिरने की जताई जा रही है संभावना
  • युवक का शराब के नशे में होने की है चर्चा
  • बहोरछपरा नहर चौराहे के समीप हुई घटना

खड्डा/कुशीनगर। लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के लिए गए 24 वर्षीय युवक का अचेत रुप में नहर के पास बहोरछपरा स्कूल के ठीक सामने सड़क किनारे देख चौराहे पर भीड़ जुट गई। सूचना देकर एम्बुलेंस बुलाया गया और इलाज के लिए तुर्कहां सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया। अस्पताल से मेमो के बाद पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक के सर एवं हाथ में चोट के निशान हैं एवं नाक से ब्लड निकला था।

आपके लिए और..- ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का...

खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ बाजार में एक ब्यक्ति के दरवाजे पर लक्ष्मी प्रतिमा रखी हुई थी। सोमवार को दोपहर बाद बहोरछपरा, लखुआ और लखुई गांव की मूर्तियों का विसर्जन बहोरछपरा नहर चौराहे पर हो रहा था। मूर्ति विसर्जन कर गांव के लड़के वापस घर चले गए। सायं स्कूल गेट के सामने सड़क किनारे अचेतावस्था में लखुआ बाजार टोला निवासी युवक मिथिलेश गुप्ता पुत्र प्रेमलाल उम्र 24 वर्ष को पड़ा देख राहगीरों ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। किसी ने परिजनों एवं एम्बुलेंस को सूचना दी तो एम्बुलेंस में माता -पिता के साथ उसे तुर्कंहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज सभी पहलुओं एवं जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता अविवाहित संतान है जबकि दो बहनों की शादी हो चुकी है, एक बहन घर पर है। चर्चा है कि युवक नशा करने का शौकीन था।

एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि युवक मिथिलेश विसर्जन के बाद वापस जा रही डीजे की ट्रैक्टर ट्राली पर चढ़ने के दौरान गिरा है जिससे सर आदि में चोट लगना प्रतीत हो रहा है। मृतक युवक शराब के नशे में था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking