News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: चोरी के सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 29, 2022  |  9:03 PM

640 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: चोरी के सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व फटकदौना-हीराछपरा गांव के पंचायत भवन में हुई चोरी के घटना का पर्दाफाश करते हुए अभियुक्त को चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

आपके लिए और..- 24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी,...

खड्डा पुलिस के अनुसार एक सप्ताह पूर्व बीते गुरुवार की रात फटकदौना-हीराछपरा के पंचायत भवन के दरवाजे का लाक काटकर दो इन्वर्टर बैट्री, इन्वर्टर सहित कैमरे की चोरी हुई थी। ग्राम प्रधान श्रवण कुशवाहा के तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों के टोह में जुटी हुई थी।

प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में नकबजनी/चोरी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को एक वांछित नकबजन पारस पुत्र मुद्रिका साकिन फटकदौना थाना खड्डा को गिरफ्तार किया गया तथा इसके पास से चोरी की दो अदद सोलर बैट्री तथा एक अदद इनवर्टर बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी। अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज पंजीकृत अभियोग मु.अ.सं. 280/22 धारा 457/380/411आईपीसी के अन्तर्गत न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एचएचओ उमेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह, सिपाही कुमार शानू यादव, पंकज यादव, विश्वजीत यादव शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…

24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking