खड्डा/कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर अवैध बालू खनन के विरुद्ध एडीएम एवं एएसपी की संयुक्त कार्रवाई में हनुमानगंज थाना क्षेत्र के कर्महवां में गण्डक नदी से बालू खनन कर लाए जा रहे एक बालू लदी ट्राली पकड़ी गई। तहसील प्रशासन ने बालू लदी ट्राली सहित एक मुखबीर पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
सोमवार की देर रात जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा एवं एएसपी रितेश कुमार सिंह ने सोमवार की देर रात हनुमानगंज थानाक्षेत्र के कर्महवां एहतमाली में अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान एक बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली सहित एक मुखबीर कारोबारी को मोटरसाइकिल व मोबाइल के साथ पकड़ा। एसडीएम विकास चन्द्र व नायब तहसीलदार रवि यादव ने उक्त बालू लदी ट्राली एवं एक व्यक्ति को हनुमानगंज पुलिस को सौंप कार्रवाई के निर्देश दिये। हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने बताया कि बालू लदी ट्राली व बाइक को सीज कर बिगाडू उर्फ किशोर के विरुद्ध धारा 151,107/116 की कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट भेजा गया है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…