खड्डा/कुशीनगर। महाबीरी डोल मेला को देखते हुए एसडीएम ऋषभ पुण्डीर ने सीओ एवं थानाध्यक्ष की उपस्थिति में सोमवार को कस्बे के कमेटी की लोगों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।
सोमवार को खड्डा थाना परिसर में एसडीएम ऋषभ पुण्डीर ने पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश चन्द्र भट्ट एवं थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में खड्डा कस्बे में आयोजित होने वाले महाबीरी डोल मेला के दृष्टिगत थानाध्यक्ष कक्ष में समिति के पदाधिकारियों एवं कस्बे के संभ्रांत लोगों की बैठक की। बैठक में उपजिलाधिकारी ऋषभ पुण्डीर ने सभी को सौहार्द के वातावरण में शांति प्रिय ढंग से आयोजन करने के निर्देश के साथ पहले से तय रूट से ही शोभा यात्रा निकालने के निर्देश दिए।
सीओ उमेश चन्द्र भट्ट ने कहा कि शरारती तत्वों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। बैठक में प्रमुख रूप से एसएसआई अखिलेश यादव, एसआई रणजीत तिवारी, समिति के गुड्डू गुप्ता सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…