खड्डा/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के सिसवा मनिराज गांव निवासनी उर्मिला देवी ने शनिवार को खड्डा थाने में तहरीर देकर पुत्र के साथ हुए मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग की है।
उर्मिला देवी ने तहरीर में बताया है कि 9 जून को बारात में गये पुत्र रामभजन को थानाक्षेत्र के एकड़गी गांव के कुछ युवको द्वारा मोबाइल मांगने पर नहीं देने पर मारा- पीटा गया जिससे बेटे के कन्धा पर गम्भीर चोट लगी है। प्राथमिक ईलाज सीएचसी तुर्कहा पर हुआ लेकिन चिकित्सक जिला अस्पताल रेफर कर दिये।
इस सम्बन्ध में एस आई पीके सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मार- पीट सहित अन्य कारणों का जांच की जा रही है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…