खड्डा/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के बहोर छपरा गाँव स्थित बुद्ध बिहार के कुछ हिस्से पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की मांग पत्र गाँव के कुछ लोगों ने सोमवार को एसडीएम को सौंपा है।
सोमवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे बहोरछपरा गाँव निवासी रामवृक्ष, सुरेश, मिश्री प्रसाद आदि ने उपजिलाधिकारी ऋषभ पुंडीर को पत्र सौपते हुए बताया कि गाँव के अंदर बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर का प्रतिमा स्थापित है, यहाँ एक बुद्ध पार्क बन रहा है।
इस जमीन के कुछ हिस्से पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, इस वजह से कार्य नहीं हो पा रहा है। पत्र के माध्यम से अवैध रूप से कब्जा किए लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है। एसडीएम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…