खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाने के गंगवाछपरा गांव की एक महिला ने अस्पताल जाते समय गुरुवार को एम्बुलेंस में एक पुत्र को जन्म दिया। एम्बुलेंस कर्मचारी ने महिला का विशेष सहयोग किया।
गंगवाछपरा निवासी संगीता देवी पत्नी रामजतन 24 वर्ष को बुधवार की देर रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई। अत्यधिक पीड़ा हुई तो परिजन एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा लेकर जा रहे थे। अत्यधिक प्रसव पीड़ा होता देख चालक इंद्रेश यादव और ईएमटी अजीत यादव ने एम्बुलेंस रोक पीड़िता को सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने पुत्र को जन्म दिया। एम्बुलेंस कर्मियों ने इसके बाद उसे तुर्कहा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां दोनों स्वस्थ हैं।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…