News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: भारत की संस्कृति दुनिया की सबसे अच्छी संस्कृति- विजय दुबे

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 19, 2021  |  5:08 PM

684 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: भारत की संस्कृति दुनिया की सबसे अच्छी संस्कृति- विजय दुबे WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कटाईभरपुरवा के दुसाधीपट्टी में मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक एवं भाजपा के नमामि गंगे के गोरखपुर क्षेत्र के सह संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय की माता जी की छठवीं पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि भारत की संस्कृति दुनियां की सबसे अच्छी संस्कृति है, हम वो लोग हैं जो दुनिया से चले जाते हैं हम उन्हें भी याद करते, उन्होंने कहा कि पुत्र कुपुत्र हो सकता है लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती।दुनिया का सबसे बड़ा धर्म अपने माता- पिता का सम्मान करना है।अपने परिजनों का सम्मान करना ही सबसे बड़ा धर्म है। यही कारण है कि भारत दुनिया में विश्व गुरु कहलाता है।हमें अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना है तो हमें माता- पिता की सेवा करनी चाहिए।

भाजपा के जिला महामंत्री विवेकानंद पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक पुनीत कार्य है, मां की ममता को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व चेयरमैन डा. निलेश मिश्र ने कहा कि इस तरह का आयोजन समाज के युवा पीढ़ी के लिए ऊर्जा का संचार करता है। इस सफल कार्यक्रम के लिए आयोजक को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक मनोज कुमार पाण्डेय ने आये हुए अतिथियों, पत्रकार बंधुओं एवं पनियहवा से चौरी चौरा तक पदयात्रा में जाने वाली महिला स्वयसेवकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक सुभाष सुहाना ने अपने भजनों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र राव, हरिगोविंद रौनियार, चंद्रप्रकाश तिवारी, बृजेश मिश्रा, महामंत्री प्रभाकर पाण्डेय, राजेश्वर सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष नरेंद्र चौरसिया, बद्रीनाथ तिवारी, दिग्विजय शर्मा, भाजपा नेता राजेश सिंह, प्रभारी विधानसभा रामपुर कारखाना प्रवीण गुंजन, आलोक तिवारी, अखिलेश उपाध्याय, महेंद्र पांडेय, मधोक गुप्ता, कैलाश भारती, पं. ब्रह्मदेव तिवारी, पप्पू सिंह, शिब्बन शर्मा, हरिगोविंद गुप्ता, आनंद तिवारी, विकास सिंह, सुनील यादव, लक्ष्मी गोविंद राव, योगेश शर्मा, अनुराग सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ प्रद्युम्न तिवारी, अनिल तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मनोज कुमार पाण्डेय ने आए हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking