News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अत्यधिक पानी लगने व लाल सड़न से किसानों के गन्ने की सूख रही फसल- सुधीर कुमार, केन मैनेजर

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 18, 2021  |  8:44 PM

654 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अत्यधिक पानी लगने व लाल सड़न से किसानों के गन्ने की सूख रही फसल- सुधीर कुमार, केन मैनेजर WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह के निर्देश पर कृषि वैज्ञानिक के एक दल खड्डा आईपीएल चीनी मिल के गन्ना प्रवंधक सुधीर कुमार की अगुवाई में खड्डा क्षेत्र में सूख रहे गन्ना की फसलों को देखा। इस दौरान वैज्ञानिकों के दल ने कारणों का पता लगाया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

केन मैनेजर आईपीएल सुधीर कुमार, मुन्ना सिंह के साथ गन्ना शोध संस्थान सेवरहीं के कृषि विज्ञानी डा. सत्येन्द्र कुमार, कीट विज्ञान शास्त्री डा. विनय मिश्रा, पैथोलॉजिस्ट डा. बाई.पी. भारती ने मिल एरिया में जल भराव से सूख रहे गन्ने के खेतो की जांच की जिसमें पाया गया कि जल भराव के कारण गन्ने में लाल सड़न रोग उत्पन्न हो गया तथा जड़ विग्लन (उकठा) रोग से सूख गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि क्षेत्र में 2510 एम. एम. बारिश अप्रैल से अबतक हुई है। गन्ना प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि आईपीएल चीनी मिल का लगभग 45 प्रतिशत एरिया में गन्ना सूखकर प्रभावित हुआ है। कृषि वैज्ञानिक ने सुझाव दिया कि किसान गन्ना बुवाई समय से करें तथा बीज उपचारित कर ही बुवाई करें तथा ट्राईकोडर्मा तथा पोटाश व सल्फर का प्रयोग अवश्य करें। केन मैनेजर सुधीर कुमार ने बताया की किसान बुवाई के समय आइपीएल पोली पोलीहलाइट का प्रयोग अवश्य करें क्योंकि इसमें पोटाश 13.5 प्रतिशत, सल्फर 18.5, कैल्शियम 16.5, मैग्नीशियम 5.5 प्रतिशत होता है और इसका पैकिंग 25 किलो में है जिससे छोटे किसान भी प्रयोग कर सकते है जिसकी उपलब्धता आइपीएल किसान सेवा केन्द्र खड्डा पर है। इस एरिया के लिए यह खाद बहुत लाभदायक सिद्ध होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking