News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा- फुटबॉल मैच: देवरिया की टीम ने काठमांडू को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 22, 2023  |  8:11 PM

903 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा- फुटबॉल मैच: देवरिया की टीम ने काठमांडू को हराकर फाइनल में बनाई जगह WhatsApp
Responsive image
  • फुटबॉल कप चैम्पियनशिप 2023के तत्वावधान में हो रहा मुकाबला

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर के श्रीगांधी किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदान में खड्डा फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में चल रहे फुटबॉल कप चैंपियनशिप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में रविवार को देवरिया व झारखंड की टीमों के बीच मैच खेला गया, जिसमें देवरिया ने 2-0 से काठमांडू की टीम को पराजित कर फाइनल मुकाबले में जगह बना लिया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

रविवार को फुटबॉल मैच का शुभारंभ प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डा.कमलेश वर्मा, डा.पल्लवी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। तत्पश्चात देवरिया व काठमांडू की टीमों का जोरदार मुकाबला शुरू हुआ। पहली पारी में देवरिया की टीम ने 1-0 से विपक्षी टीम पर बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में एक गोल और दागकर देवरिया की टीम ने काठमांडू (नेपाल) की टीम को 2-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। निर्णायक के रूप में मंसूर, हैदर, रहमतुल्लाह, रफुल्लाह, अजय रहे। उद्घोषक विजय कन्नौजिया व अमित पांडेय रहे। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डा.नीलेश मिश्र, अवनीन्द्र गुप्ता, दुर्गेश वर्मा, अध्यक्ष राजू गुप्ता, सुनील प्रजापति, संदीप श्रीवास्तव, प्रभात तिवारी, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking