खड्डा/कुशीनगर । कुशीनगर जनपद के कोटवां बिजली घर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। उमस भरी गर्मी और ऊपर से हो रहे लगातार कटौती से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पूरे दिन की कटौती तो कभी पूरी रात की कटौती से आजिज उपभोक्ताओं का धैर्य अब जबाब दे रहा है।
शनिवार को कोटवां बिजली घर से संचालित दर्जनों गांवों की लाइट जहां शनिवार की रात 11बजे से गायब है तो वहीं रविवार को सुबह से ही देर शाम तक बिजली गुल रही। बिजली गुल होने के बाद पता नहीं होता है कि बिजली दोबारा कब आएगी। दिन हो या रात बस लोगों को अघोषित बिजली कटौती का ही भय सताता रहता है कि बिजली ना जाने कब चली जाए। रविवार को 5 बजे सायं के बाद और 8.30 तक दर्जनों बार बिजली आ जा रही है। बिजली कटौती के कारण लोगों की पूरी दिनचर्या खराब होकर रह जाती है। उमस भरी गर्मी से छोटे बच्चे, महिला और बुजुर्गों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लिए बनाए गए शेड्यूल के अनुसार भी बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिसके कारण आजकल पड़ रही चिपचिपाती गर्मी और अघोषित बिजली कटौती से लोगों की रात की नींद और दिन का चैन छीन लिया है। वही छोटे उद्योग और बिजली पर निर्भर दुकानदारों में बिजली निगम के प्रति खासा गुस्सा व्याप्त है।
अघोषित बिजली कटौती ने पेयजल आपूर्ति को भी बिगाड़ दिया है।विभागीय सूत्र लाइनों में फाल्ट व तकनीकी खराबी के कारण व्यवस्था बिगड़ने की बात बताते हैं। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने सप्लाई बहाल करने व ग्रामीण शिड्यूल के अनुसार बिजली देने की विभाग से मांग की है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…