खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा भैसहा- भेड़िहारी मार्ग पर बने पुलिया में होल दुर्घटना को दावत दे रहा है। रात के अंधेरो में बने होल में लोगों को गिरने की संभावना बनी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिया मरम्मत की मांग की है।
भैंसहां गांव से भेड़िहारी गांव जाने के लिए बनी मुख्य सड़क पर बने पुलिया में होल होने के कारण इस मार्ग पर चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग पर पुलिया में बना बड़ा होल होने से राहगीरों को लम्बे समय से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मार्ग पर मुख्य ग्राम सभा भेड़िहारी है जिन्हें दिन प्रतिदिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है की यह पुलिया काफी पुरानी है, जब इस मार्ग का निर्माण हो रहा था तब भी इस पुलिया का पुनःनिर्माण नही कराया गया। वर्तमान में यह पुलिया काफी जर्जर हो चुका है। प्रतिदिन इस सड़क से दो से अधिक गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है। भारी वाहन की बात तो दूर सायकिल सवार भी सड़क पर चलने में डर रहे हैं। क्षेत्र के लोगो ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…
कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…
कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…