News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: तेंदुए की मौत का मामला, वन विभाग ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज करया मुकदमा

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 17, 2021  |  5:58 PM

899 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तेंदुए की मौत का मामला, वन विभाग ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज करया मुकदमा WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के नदी पार बसे शिवपुर गांव में बुधवार की सुबह 6 बजे अपने खूनी पंजे से नित्य क्रिया के लिए निकले एक महिला सरिता व छोटेलाल बीन को घायल करने के बाद एक ब्यस्क तेंदुए का मौत होना पाया गया। तेंदुए को शिवपुर चौकी पुलिस व वन विभाग खड्डा की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण भाला लगने से उजागर हुई है। वनविभाग खड्डा ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

बताते चलें कि बुधवार की सुबह नित्यक्रिया के लिए निकले छोटेलाल बीन पर तेंदुए ने पेट व पैर पर झप्पट्टा मार घायल कर दिया। छोटेलाल द्वारा शोर मचाने पर गांव के लोग लाठी डण्डा आदि लेकर इकट्ठा हुए तबतक सामने से आ रही सरिता को भी खूनी पंजे से घायल कर दिया। लोगों को घायल करने के बाद तेंदुआ बांस की कोठी के पास मृत हालत में पाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची शिवपुर चौकी की पुलिस और खड्डा वनविभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहां गुरुवार को मौत का कारण ज्ञात हो सका। वनक्षेत्राधिकारी खड्डा वीके यादव का कहना है तेंदुए की मौत भाला लगने से हुई है। शव को पोस्‍टमार्टम के बाद दफन करा दिया गया है। अज्ञात लोगों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking