News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: विधायक ने मुख्यमंत्री सहित प्रभारी मंत्री को सौंपा पत्र, उत्तरप्रदेश के दो जिलों के गांवों को बिहार में शामिल नहीं करने की मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

May 8, 2022  |  6:06 PM

1,072 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विधायक ने मुख्यमंत्री सहित प्रभारी मंत्री को सौंपा पत्र, उत्तरप्रदेश के दो जिलों के गांवों को बिहार में शामिल नहीं करने की मांग WhatsApp
Responsive image
  • उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के खड्डा तहसील क्षेत्र के चार गांव व महराजगंज के तीन ग्राम सभाओं को बिहार में शामिल करने की कवायद पर विधायक
  • विवेकानंद पाण्डेय ने सवाल उठाते हुए कहा है कि जो जहां है वहीं रहना चाहता, अदला-बदली ठीक नहीं।

खड्डा/कुशीनगर। क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रभारी मंत्री संजय गंगवार एवं जिलाधिकारी कुशीनगर को जनपद कुशीनगर एवं महाराजगंज उत्तर प्रदेश राज्य के ग्राम सभाओं को बिहार राज्य में सम्मिलित नहीं करने के संबंध में पत्र सौंपकर गांवों के अदला-बदली की प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

विधायक ने पत्र में लिखा हैं कि विधानसभा क्षेत्र खड्डा (329) के अंतर्गत विकास खण्ड खड्डा जनपद कुशीनगर के अन्तर्गत ग्रामसभा नारायनपुर, बकुलादह, हरिहरपुर, बसन्तपुर, मरिचहवा, शिवपुर, बाल गोविन्द छपरा एवं महाराजगंज जनपद के ग्रामसभा सोहगीबरवा, शिकारपुर, धर्मपुर, भोथहां को बिहार प्रदेश में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

जब कि उपरोक्त ग्रामसभा के निवासियों का समस्त कार्य खड्डा व पडरौना में हो रहा है। शासन स्तर से गांवों के स्वरूप को बदलने संबंधित कोई कार्य होने से जन आक्रोश बढ़ रहा है। विधायक ने जनहित को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त ग्राम सभाओं को जनपद कुशीनगर एवं महाराजगंज जनपद में ही यथावत रहने दिये जाने का पत्र में मांग किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking