News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: बाइक एक्सीडेंट में तीन घायल, एक की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 4, 2025  |  8:29 PM

514 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बाइक एक्सीडेंट में तीन घायल, एक की मौत WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग गांव में सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में एक स्थानीय निवासी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं बाइक सवार दो लोगों को गम्भीर रूप से घायल हो जाने की खबर है।

आपके लिए और..- ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का...

मठिया बुजुर्ग गांव निवासी कन्हैया गुप्ता 50 वर्ष घर से निकलकर पड़ोस में आयोजित बहुभोज कार्यक्रम में जा रहे थे। अचानक खड्डा से नौरंगिया की ओर तेज गति से जा रहे संजय प्रजापति उम्र 45 वर्ष निवासी विशुनपुरा (कोटवां) की बाइक से उन्हें तेज ठोकर लग गई और तीनों लोग सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। आनन- फानन में कन्हैया गुप्ता के परिजनों ने सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया जहां से गम्भीर स्थिति देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जबकि एम्बुलेंस से बाइक सवार दो लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां संजय प्रजापति की स्थिति भी गम्भीर बनी हुई है। एक अन्य घायल का इलाज जारी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking