News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौड़ में आर.जी मार्डन करदह की छात्राओं ने मारी बाजी

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 21, 2024  |  8:08 PM

236 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौड़ में आर.जी मार्डन करदह की छात्राओं ने मारी बाजी WhatsApp
Responsive image
  • कबड्डी, वालीबाल, गोला प्रेक्षण खेलों का हुआ आयोजन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के धरनी पट्टी गांव के मिनी स्टेडियम में शनिवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल का विकास खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। खेल का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोती लाल गोंड ने दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर उद्घाटन किया। सब जूनियर दौड़ बालिका वर्ग में उजाला गोंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किए।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

खड्डा विकास खण्ड के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ऋषिकेश यादव के देख- रेख में आयोजित एथलेटिक्स, वालीबाल, भारोत्तोलन, फुटबॉल, कबड्डी, जूडो, कुश्ती, बैडमिंटन आदि खेलों का आयोजन किया गया जिसमें 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में शशि प्रताप कश्यप, सीनियर वर्ग में अंकित प्रथम, रितिक सिंह द्वितीय और ज्ञानेंद्र चौधरी को तृतीय स्थान प्राप्त हुए।

बालिका वर्ग में सकिला पहले, साधना दूसरे जबकि निक्की तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर जूनियर बालक वर्ग में रवि गिरी, अंकित और करन को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान जबकि बालिका वर्ग में साधना और निक्की को पहला और दूसरा स्थान मिला। सब जूनियर 800 मी. बालिका वर्ग में उजाला गोंड प्रथम, शालिनी द्वितीय और रविता तीसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर जूनियर वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में ओम कुमार को पहला और सरतेज यादव को दूसरे स्थान पर जगह मिली। आर.डी. मार्डन करदह विद्यालय की छात्राओं का दौड़ प्रतियोगिता में दबदबा कायम रहा। प्रतियोगिता उपरांत विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

इस दौरान शिक्षक मदन यादव, प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह, भाजपा नेता नितेश गुप्ता, आदित्य सिंह, मार्कण्डेय चौधरी, अखिलेश्वर कुमार, संगम सिंह, अमित तिवारी, अच्युतनन्दन त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार, पीआरडी के ब्लाक कमांडर नन्हे तिवारी सहित खिलाड़ी छात्र, छात्राएं आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking