खड्डा/कुशीनगर। बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के प्रत्याशी रहे धनन्जय सिंह पहलवान के नेतृत्व में खड्डा बाजार के प्रमुख चौक चौराहों पर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धनन्जय सिंह पहलवान के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने सुवाष चौक पर प्रदर्शन करते हुए बढ़ती मंहगाई व भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रहीं हैं वहीं बढ़ती मंहगाई से आमजन की कमर टूट गयी है। महंगाई से आम आदमी त्रस्त है और केंद्र सरकार सुनने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस का प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक पेट्रोलियम पदार्थो के दामों पर अंकुश नहीं लग जाता है। प्रदर्शन व विरोध के बाद नारेबाजी कर कांग्रेसी तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता परशुराम यादव, एन टी खान, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश बहादुर मास्टर, स्वामी नाथ यादव, प्रवीण सिंह, अजय सिंह, हुसैन, अब्बास, पूर्व ग्राम प्रधान मुबारक अंसारी, जवाहर प्रसाद, दिलीप सिंह, लक्ष्मी शंकर सिंह सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…