खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के नरकूछपरा गांव के खैरहवा टोला निवासी एक युवक को सोमवार की दोपहर किसी जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहां ले गये जहां स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल और उसके बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसी दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गयी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख पुकार मच गया। सूचना पाकर पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।
खड्डा थानाक्षेत्र के नरकूछपरा गांव के खैरहवा टोला निवासी गोपाल यादव 45 वर्ष सोमवार की दोपहर खेत में गेहूँ में खाद छिड़कने गये थे इसी दौरान किसी जहरीले सर्प ने पैर में उन्हें डस लिया। परिजन आनन-फानन में सीएचसी तुर्कहां ले गये जहां उन्हें चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में गम्भीर स्थिति देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज भेजा जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गयी। शव घर आने पर परिजनों सहित पड़ोस में चीख पुकार मच गयी। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई में जुटी है।
परिजनों में पसरा मातम: मृतक गोपाल परिवार के एक मात्र कमाउ सदस्य थे। मौत से उनके दो पुत्र अमित 17 वर्ष व मनिष 15 वर्ष सहित पत्नी आरती देवी का रो-रो बुरा हाल है। वहीं गांव सहित आस-पास के लोग इस घटना पर दु:ख जता रहे हैं। मौत की खबर सुनकर दरवाजे पर लोगों का आने- जाने का तांता लगा हुआ है।
— News Addaa (@news_addaa) January 11, 2022
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…