खड्डा/कुशीनगर।खड्डा थाना क्षेत्र के डोमनछपरा गांव में शनिवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। इस दौरान कई लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।थाना क्षेत्र के डोमनछपरा गांव में सुब्बा व जहरुद्दीन के बीच पुरानी रंजीश को लेकर गाली- गलौज के बाद मार- पीट शुरु हो गयी। जिस दौरान सुब्बा अचानक जमीन पर बेहोश होकर गिर गये। जिस पर सुब्बा के स्वजन और आक्रमक हो गये। परिणामस्वरूप जहरुदीन , जहरुद्दीन की पत्नी जरीना व जहरुद्दीन की भतीजी को चोट लगी। तो दूसरे पक्ष के लोग भी चोटिल हुए।
मार-पीट की सूचना जैसी ही एस एच ओ खड्डा धनवीर सिंह को लगी तो मयफोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर तत्काल सीएचसी तुर्कहा भेजवाया। जहां चिकित्सक ने जहरुद्दीन व पत्नी जरीना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पर इलाज के दौरान जरीना के सर पर चोट लगने के कारण हालत गम्भीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां जरीना का उपचार हो रहा है।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…