News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा में जरूरतमंदों को सांसद ने बांटे कंबल

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 24, 2025  |  7:51 PM

329 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा में जरूरतमंदों को सांसद ने बांटे कंबल

खड्डा, कुशीनगर। कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से बुधवार को खड्डा क्षेत्र में निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद विजय कुमार दूबे ने एसडीएम रामवीर सिंह की उपस्थिति में मठियां बुजुर्ग, विशुनपुरा बुजुर्ग, कोप जंगल एवं लंगड़ी ग्रामसभा में पहुंचकर लगभग 700 निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

इस अवसर पर सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना पुनीत कार्य है और समाज हित में किए गए ऐसे प्रयासों से ही भारतीय जनता पार्टी सरकार की एक अलग पहचान बनी है। कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला, बुजुर्ग और युवाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम संवेदनशील और जन कल्याणकारी शासन का प्रतीक है।

एसडीएम रामवीर सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के क्रम में ठंड को देखते हुए सभी ग्राम पंचायतों में कंबल वितरित कराया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता कुणाल राव ने किया। स्वागत एवं आभार ज्ञापन ग्राम प्रधान मठिया बुजुर्ग संतोष यादव, विशुनपुरा बुजुर्ग के प्रधान रामप्यारे कुशवाहा, ग्राम प्रधान लंगड़ी शिब्बन मद्धेशिया तथा ग्राम प्रधान कोप जंगल यशवंत कुशवाहा ने किया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खड्डा दुर्गेश्वर वर्मा, वरिष्ठ नेता आलोक तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, दिग्विजय शर्मा, अजय गोविन्द राव, पूर्व प्रमुख खड्डा जिलाजीत यादव, निखिल उपाध्याय, लेखापाल बृजनारायण सिंह, जयराम सिंह, रमाशंकर सिंह, राधेश्याम,प्रदीप पासवान, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking