News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: पैसे के लेन-देन में खाकी हुई दागदार, वीडियो वायरल, मैनेज करते देखे जा रहे हैं दरोगा

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 22, 2025  |  6:58 PM

103 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पैसे के लेन-देन में खाकी हुई दागदार, वीडियो वायरल, मैनेज करते देखे जा रहे हैं दरोगा
  • खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कहां गांव का है पूरा मामला
  • पैसे के लेन-देन में फंसे दरोगा सूर्यनाथ पासवान

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कहां गांव निवासी असगर अली ने खड्डा थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक पर केस को निपटाने और लड़के को स्थानीय स्तर पर ही छोड़ देने के एवज में 1.50 लाख हजार रुपए की डिमांड और फिर भी लड़के के जेल जाने के बाद पैसा वापस नहीं करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले से संबंधित एक वीडियो भी सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो खूब चर्चा में है।

आपके लिए और..- टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में...

पीड़ित असगर अली निवासी तुर्कहां ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसका लड़का गांव की ही एक अनुसूचित जाति की लड़की को भगाने के आरोप में थाने पर बैठाया गया था, जिसे जेल नहीं जाने और थाने से ही छोड़ देने की बात करते हुए थाने में तैनात एसआई सूर्यनाथ पासवान ने 1.50 लाख की मांग की। प्रार्थी का कहना है कि उसने दरोगा जी को 83 हजार 800 रूपए दे दिए। इसके बाद लड़का जेल चला गया। लड़के के जेल जाने के बाद लड़के के स्वजनों द्वारा दरोगा से पैसे वापस करने की मांग की गई तो दरोगा जी पैसा वापस नहीं कर रहे हैं। थक हार कर स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।

सोसल मीडिया पर विवेचक दरोगा और पीड़ितों के बीच रूपए के लेन-देन और मामले को निपटाने के बातचीत का एक वीडियो वायरल इस प्रकरण में सोसल मीडिया पर एक 6 मिनट 27 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एसआई सूर्यनाथ पासवान पीड़ित के झोपड़ी में कुर्सी पर बैठकर मामले को रफा दफा करने की बात कहते सुने जा रहे हैं। इसमें पैसा लेने देने का जिक्र करते हुए कहा गया है। दरोगा जी को कुल 83 हजार 800 रुपए देने की बात पर वह कहते हैं कि आधा पैसा दे दूंगा बाकी खर्च हो गया है, धारा भी कम करने का ख्याल किया गया है। वीडियो में दरोगा जी पैर पकड़ने और हाथ जोड़कर माफी मांगने कहते सुना जा रहा है। फिलहाल मामले में क्या और कितनी सच्चाई है वह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा, फिलहाल एक बार फिर खाकी पर दाग लगने और वीडियो वायरल होने पर दबी जुवां लोग खूब चर्चा करते देखे जा रहे हैं। एसआई सूर्यनाथ पासवान का कहना है कि मामला काफी पुराना है। जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है, आरोप बेबुनियाद है।

वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज़ अड्डा नहीं करता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking