खड्डा/कुशीनगर। मां नारायणी सामाजिक कुंभ आयोजन समिति ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छितौनी- बगहा रेल पुल स्थित कुंभ स्थल पर 7500 दीप जलाकर अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
सामाजिक कुंभ के कार्यकर्ता दोपहर से इकट्ठा होकर दीपों से शहीदों को नमन, भारत माता की जय व वंदे मातरम् लिखकर सजाया। शाम होने पर शांति पाठ के बाद दीपों को जलाया गया जिसके बाद नारायणी का किनारा जगमगा उठा।
इस अवसर पर संरक्षक रामनयन दास, महंत सतेंद्र गिरी, ब्रह्मदेव तिवारी, प्रभाकर पांडेय, विकास सिंह, नर्वदा पाठक, शशिकान्त मिश्र, रामभजु चौहान, अशोक निषाद, सुनील यादव, भुआल गोड़, राकेश निषाद, श्रीनारायण, रामनयन दास, रामचंद्र दास, करन यादव आदि लोग शामिल रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…