खड्डा/कुशीनगर। अत्यधिक ठण्ड व शीत लहर को देखते हुए खड्डा तहसील प्रशासन ने कंबल वितरण शुरू कर दिया है।
बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी श्रीमती उपमा पाण्डेय ने विकास खण्ड के सिसवां गोपाल गांव में गरीब महिलाओं व असहाय लोगों को कंबल वितरित किया। इसमें महिलाएं व दिब्यांग शामिल हैं। इसके साथ ही अलाव जलाने की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गये।
उप जिलाधिकारी श्रीमती उपमा पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गरीब, असहाय एवं निराश्रित व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए कंबल, अलाव एवं रैन बसेरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते तहसील खड्डा के सभी गांवों में जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार कराकर कंबल वितरण किया जाएगा। इस दौरान सीओ शिवाजी सिंह, ग्राम प्रधान श्रीनिवास सहित राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…