खड्डा/कुशीनगर। आने वाले योग दिवस के अवसर पर एक सप्ताह पूर्व मंगलवार को सरस्वती देवी पीजी कालेज में एसडीएम उपमा पांडेय ने विशेष योग प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर रहे छात्रों को योग के कई विधाओं का प्रशिक्षण दिया।
आठ दिवसीय योग शिविर में प्रतिभाग करने वाले छात्रों ने उपजिलाधिकारी के निर्देशन में प्राणायाम, कपालभारती, मंडूकासन, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार , हास्य योग सहित अनेक प्रकार के योगासन का प्रशिक्षण लिए।
एसडीएम उपमा पांडेय ने कहा कि योग एवं ध्यान के प्रयोग से शरीर व मस्तिष्क का समुचित विकास होता है। महाविद्यालय के प्राचार्य दीपक मिश्र ने कहा कि नियमित रूप से योग करने से शरीर ऊर्जावान और स्वस्थ बना रहता है। इसी प्रकार श्री गांधी इंटर कालेज खड्डा में प्रधानाचार्य डा. अमरजीत पांडेय के देखरेख में छात्रों ने योगासन किया। योग शिक्षक अजय जायसवाल, सुमंत पांडेय, अजीत शुक्ल, विभा सिंह, गौरव त्रिपाठी, अमरनाथ कुशवाहा, दीपक शास्त्री, राघवेन्द्र मिश्र, सुनील मिश्र आदि मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…