खड्डा/कुशीनगर। मंगलवार को खड्डा नगर के सुभाषचौक रोड़ पर स्थित अंशु पैथालॉजी को औचक निरीक्षण करने पहुंची एसडीएम उपमा पांडेय ने पैथालॉजी पर किसी जिम्मेदार को नहीं पाकर पैथालॉजी व एक्सरे को सील कर दिया।
एसडीएम श्रीमती उपमा पांडेय सुभाष चौक से जाते वक्त अंशू पैथालॉजी का बोर्ड देख अपने वाहन से उतर पैथालॉजी के भीतर पहुंच गयीं। वहां कालेज में पढ़ने वाली दो छात्राएं मिली। उन्होंने छात्राओं से जिम्मेदार एलटी के बारे में पूछा तो बताया गया कि वह बाहर हैं। पैथालॉजी और एक्सरे चलाने के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र मांगने पर वे दिखा नहीं सकी। इसके बाद उन्होंने नाराजगी जताते हुए पैथालॉजी व एक्सरे को सील कर दिया।
इस सम्बंध में एसडीएम पांडेय का कहना है कि बिना किसी जिम्मेदार के पैथालॉजी सेंटर चलना अपराध है। पैथालॉजी को सील किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…