खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के कस्वा स्थित वार्ड संख्या 3, लोहिया नगर निवासी एक 19 वर्षीय युवक पारिवारिक कलह में शुक्रवार को शरीर पर आग लगा आत्मदाह की कोशिश की। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस की सक्रियता से युवक की जान बची। युवक का सीएचसी तुर्कहां पर इलाज चल रहा है।
थाना क्षेत्र के कस्वा के लोहिया नगर निवासी राजू प्रजापति पुत्र स्वर्गीय मोती 19 वर्ष के परिवार में आपसी कलह होने के वजह से मां, पत्नी से झगड़ा चल रहा था। किसी पड़ोसी द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचे कांस्टेबल राहुल कुमार पांडेय एवं मटरू यादव पहुंचे तो देखा कि राजू अपने ऊपर डीजल का तेल उडे़ल माचिस लगा लिया था और जल रहे थे। कांस्टेबल राहुल पांडेय व मटरू यादव के सक्रियता के वजह से उन्हें बचा लिया गया। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए तुर्कहां सीएसी पर भर्ती कराया है जहां ईलाज चल रहा है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…