News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: ग्रामीणों ने शौचालय सहित बाउंड्री निर्माण में लगाया अनियमितता का आरोप

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 9, 2022  |  7:46 PM

838 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: ग्रामीणों ने शौचालय सहित बाउंड्री निर्माण में लगाया अनियमितता का आरोप

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के बसडीला के मनमन टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाउंड्री व शौचालय निर्माण में धांधली का आरोप लगा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित ग्रामीणों ने निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

आपके लिए और..- ‘ट्रांसफर हुआ… लेकिन रवानगी नहीं!’ 20 दिन बाद भी कसया...

खड्डा विकास खण्ड के बसडीला गांव में प्राथमिक विद्यालय के विद्यालय के चारों ओर ग्राम पंचायत द्वारा बाउंड्री निर्माण कराया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों का आरोप है कि ईंट की क्वालिटी काफी खराब है। सफेद बालू से निर्मित हो रहे कार्य में सिमेंट का नाम मात्र प्रयोग किया जा रहा है। शौचालय निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही है। खुद प्रधानाध्यापक नीतू यादव ने भी निर्माण पर सवाल खड़ा किया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि घटिया निर्माण होने से बाउंड्री की दिवाल एवं शौचालय भवन उद्घाटन के पूर्व ही निष्प्रयोजन हो जाएगा। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर सही निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ विनीत यादव का कहना है कि काम बंद कराकर, भुगतान पर रोक लगा दी गयी है। कार्य की विधिवत जांच कराई जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, दो घंटे तक प्रभावित रहा रेल परिचालन
ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, दो घंटे तक प्रभावित रहा रेल परिचालन

पनियहवा बाल्मीकि नगर रेलखंड के भपसा रेल पुल पर हादसा, वंदे भारत समेत कई…

सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे के हुए 142 जोड़े
सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे के हुए 142 जोड़े

हाटा कुशीनगर। नगर स्थित एक लान में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के…

सांड के उत्पात से ग्रामीण परेशान
सांड के उत्पात से ग्रामीण परेशान

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में बिगत…

‘ट्रांसफर हुआ… लेकिन रवानगी नहीं!’ 20 दिन बाद भी कसया थाने में जमे वरिष्ठ उप निरीक्षक, उठने लगे सवाल
‘ट्रांसफर हुआ… लेकिन रवानगी नहीं!’ 20 दिन बाद भी कसया थाने में जमे वरिष्ठ उप निरीक्षक, उठने लगे सवाल

कुशीनगर। पुलिस विभाग में स्थानांतरण आदेश का पालन आमतौर पर तत्काल कराया जाता है,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking