News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: युवक ट्रेन से नीचे गिरा, मेडिकल कॉलेज रेफर

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 17, 2025  |  10:04 PM

470 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: युवक ट्रेन से नीचे गिरा, मेडिकल कॉलेज रेफर WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा रेलवे स्टेशन व सौहरौना ढा़ले के बीच गोरखपुर जाने वाली एक ट्रेन से गिरकर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के सिसवा मनिराज गांव निवासी गुलशन पुत्र गिरधारी के रूप में हुई है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

प्लेटफार्म पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोरखपुर जा रही ट्रेन से एक युवक गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घर वालों ने बताया कि गुलशन 25 वर्ष कप्तानगंज स्थित ससुराल में पत्नी को बुलाने जा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल युवक को गंभीर चोटे आई है, उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। घटना के बाद परिवारीजन काफी परेशान हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking