खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कुशीनगर जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर महेंद्र पांण्डेय को ब्राह्मण समाज समाज के लोगो ने जगह -जगह माला पहनाकर स्वागत किया।
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मणि तिवारी ने उन्हें अंगबस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि श्री पाण्डेय को जिलाध्यक्ष बनने से ब्राह्मण समाज मे एक नई उर्जा का संचार होगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के लोगो ने जोरदार स्वागत किया। कोटवा चौराहे पर जिलाध्यक्ष को अंग वस्त्र व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। पं. अनिल मिश्र के नेतृत्व में खजुरी चौराहे पर ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष को अंगवस्त्र और फूल माला से भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पं.महेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण गौरव पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में जो भी निर्देश होगा उसे हर हाल मे पूरा करने का प्रयास करुंगा। ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए समाज के मान- सम्मान पर आंच नही आने दूगा चाहे उसके लिए कितना भी बड़ा संघर्ष करना पड़े कभी पीछे नही हटुंगा।
इस दौरान रवि तिवारी, नीतेश पाण्डेय, संजय पाण्डेय, मनोज उपाध्याय, धनेष तिवारी, बिजयशील तिवारी, संजय उपाध्याय, संतोष तिवारी आदि ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…