News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: माँ नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर हुआ वृक्षारोपण

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 5, 2021  |  5:39 PM

1,593 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: माँ नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर हुआ वृक्षारोपण WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छितौनी-बगहा रेलपुल के पास मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर मां नारायणी सामाजिक कुम्भ आयोजन समिति के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
बृक्षारोपण के बाद मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि वह प्रत्येक तत्व जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते हैं वह सभी पर्यावरण के अन्तर्गत आते हैं। हवा, पानी, प्रकाश, भूमि, पेड़, जंगल और अन्य प्राकृतिक तत्व धरती पर स्वस्थ जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारे संस्कृति में जहां वृक्ष लगाए जाने का महत्व है क्योकि वृक्ष व नदियां ना केवल पूजनीय है बल्कि यह पर्यावरण व औषधिय गुणों से परिपूर्ण होते है जो हमें जीवन देते हैं।
नारायणी नदी की स्वच्छता व निर्मलता बनायें रखने के लिए सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता है।
इस अवसर पर प्रभाकर पाण्डेय, विकास सिंह, आनन्द तिवारी, सुनील यादव, राकेश साहनी, जय प्रकाश दूबे आदि लोग उपस्थित थे।
इसी तरह खड्डा में पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली हरियाली ग्रुप के लोगों ने महाराणा प्रताप चौक, सिसवा बाईपास, केनयूनियन रोड व चीनी मिल कैंपस में नीम, बरगद, पीपल, गोल्डमुहर का पौधरोपण किया। इस दौरान अध्यक्ष नत्थू शर्मा, महामंत्री सोनू जायसवाल, दुर्गेश्वर वर्मा, प्रिंस मद्धेशिया, अजीत जायसवाल, बबलू राय, दीपक गुप्ता, कन्हैया वर्मा, आदर्श अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता आदि तमाम सदस्य मौजूद रहे।
जबकि छितौनी इण्टर कालेज के परिसर में एसडीएम अरविंद कुमार नायब तहसीलदार रवि यादव ने बृक्षारोपण कार्य किया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष हरि गुप्ता, आकाश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking