खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के पनियहवा पुल के हनुमानगंज पुलिस पिकेट के पास बीती रात संयुक्त पुलिस टीम व शातिर चोरों के बीच हुए मुठभेड़ में गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को पंजीकृत अभियोग में खड्डा पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के पनियहवा पुल के पास हनुमानगंज पुलिस पिकेट पर खड्डा के प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा, कोतवाली प्रभारी राज प्रकाश सिंह, हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान एवं जटहा थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार की संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई में चेकिंग के दौरान संदिग्ध चार पहिया वाहन व दोपहिया आते दिखाई दी। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जबाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त इन्नर चौधरी निवासी जैनीपुर थाना कोठीभार जनपद महराजगंज के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको गिरफ्तार कर लिया गया। इसके दो अन्य साथी अंकित पाण्डेय इंदिरा नगर वार्ड नं.7 एवं गोविन्द पटेल वार्ड नं.9 शिवाजी नगर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इन अभियुक्तों के पास से 2 तमंचा, 4 जिन्दा कारतूस व चोरी के 5 एम्प्लीफायर, स्टेपलाइजर, डीजे सिस्टम सहित थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग में चोरी गए अन्य चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार कर चोरी व अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है। इन अभियुक्तों के विरुद्ध कुशीनगर के रविन्द्र नगर धूस एवं महराजगंज के थाना कोठीभार में एनडीपीएस सहित अन्य अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…